एसकेएमयू में बोर्ड ऑफ कंस्टीट्यूएंट कॉलेजेज का गठन, अंगीभूत कॉलेजों के संचालन को मिलेगी नई गति

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में अंगीभूत महाविद्यालयों के बेहतर संचालन और विकास के लिए 'बोर्ड ऑफ कंस्टीट्यूएंट कॉलेजेज' का गठन किया गया है. यह बोर्ड प्रशासनिक, शैक्षणिक और छात्र कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेगा, जिससे कॉलेजों को नई गति मिलेगी.

दुमका : दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंगीभूत महाविद्यालयों के बेहतर संचालन, शैक्षणिक व्यवस्था और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में पहल की है. झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 की धारा 56(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुलपति के आदेशानुसार बोर्ड ऑफ कंस्टीट्यूएंट कॉलेजेज का गठन किया गया है. इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से अधिसूचना संख्या 127/26 जारी की गयी है.

प्रशासन से छात्र कल्याण तक अहम भूमिका

गठित बोर्ड अंगीभूत महाविद्यालयों के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक मामलों के साथ संसाधन प्रबंधन, आधारभूत सुविधाओं और छात्र कल्याण से जुड़े विषयों पर नीतिगत निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. इससे अंगीभूत कॉलेजों की व्यवस्थाओं में बेहतर समन्वय स्थापित होने तथा विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की उम्मीद है.

कुलपति होंगी बोर्ड की अध्यक्ष

अधिसूचना के अनुसार कुलपति बोर्ड की अध्यक्ष होंगी, जबकि डायरेक्टर, कंस्टीट्यूएंट कॉलेजेज को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. बोर्ड में विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रमुख पदाधिकारियों और निदेशकों को शामिल किया गया है.

10 सदस्यीय बोर्ड में ये होंगे शामिल

10 सदस्यीय बोर्ड में प्रतिकुलपति, प्रॉक्टर, डीन एकेडेमिक अफेयर्स, डायरेक्टर मानव संसाधन प्रबंधन, डायरेक्टर आइटी एवं डिजिटल लर्निंग, डायरेक्टर संपदा एवं सुविधा प्रबंधन, डायरेक्टर समावेशी शिक्षा और डायरेक्टर छात्र कल्याण को सदस्य बनाया गया है. डायरेक्टर कंस्टीट्यूएंट कॉलेजेज सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे.

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि बोर्ड के गठन से अंगीभूत महाविद्यालयों की समस्याओं के समाधान, संसाधनों के बेहतर उपयोग, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों से जुड़े मामलों के प्रभावी निष्पादन में संस्थागत मजबूती आयेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >