एसकेएमयू: गोड्डा कॉलेज में शुरू होगी संताली से पीजी पढ़ाई

एसकेएमयू की एकेडमिक काउंसिल में लिया गया निर्णय, आठ साल बाद एमबीए के सिलेबस में हुआ संशोधन. नयी शिक्षा नीति के तहत तैयार छह कॉमन कोर्स के सिलेबस को भी मंजूरी दी गयी.

दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में शनिवार को एकेडमिक काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह ने की. बैठक कुलपति सभागार में हुई, जिसमें राजभवन द्वारा अनुमोदित कुल चार एजेंडों पर चर्चा की गयी और निर्णय लिए गए. बैठक में गोड्डा कॉलेज में पीजी में संताली विषय की पढ़ाई शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. लंबे समय से छात्र गोड्डा कॉलेज में संताली विषय में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मांग कर रहे थे, जिसे अब मंजूरी मिल गयी है. गोड्डा कॉलेज में सत्र 2025-27 से संताली विषय में पीजी कोर्स शुरू किया जाएगा. मालूम हो कि गोड्डा कॉलेज में संताली विषय में यूजी की पढ़ाई पहले से चल रही है. बैठक में नयी शिक्षा नीति के तहत तैयार छह कॉमन कोर्स के सिलेबस को मंजूरी दी गयी. साथ ही यूजी सत्र 2024-28 के रजिस्ट्रेशन को भी अनुमोदित किया गया. वहीं एमबीए विभाग के बोर्ड ऑफ स्टडीज द्वारा संशोधित सिलेबस को मंजूरी दी गयी. इसके साथ ही करीब आठ वर्षों के बाद एमबीए कोर्स के सिलेबस में संशोधन किया गया, जिसे इसी सत्र से लागू किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि 2017 में एमबीए कोर्स की शुरुआत के बाद से अब तक सिलेबस में कोई संशोधन नहीं किया गया था. सिलेबस संशोधन के लिए एमबीए विभाग में बोर्ड ऑफ स्टडीज की कई बैठकें बाह्य विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में आयोजित की गयी थी. बैठक में शनिवार को एकेडमिक काउंसिल द्वारा संशोधित पाठ्यक्रम को मंजूरी दी गयी. बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ जैनेन्द्र यादव एवं रजिस्ट्रार डॉ राजीव कुमार, डॉ पीपी सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ टीपी सिंह, डॉ एसएल बोंडया, डॉ अमीर हसन, डॉ संजीव कुमार, डॉ अनिल वर्मा, डॉ राजेश यादव, डॉ कलानंद ठाकुर, डॉ संजीव कुमार सिन्हा, डॉ सुशील टुडू, डॉ नीलेश कुमार, देवघर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अखिलेश कुमार, जामताड़ा कॉलेज के प्राचार्य डॉ कौशल, मधुपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती, महिला कॉलेज पाकुड़ के प्राचार्य डॉ सुशीला हांसदा, मिल्लत कॉलेज परसा के प्राचार्य डॉ तुषारकांत, साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ सैयद रजा इमाम रिजवी, बीएलएनएल बोहरा कॉलेज के प्राचार्य एचएस सिंह, एमजी कॉलेज रानीश्वर के प्राचार्य नवकुमार पाल, सेंट जेवियर्स कॉलेज दुमका के प्राचार्य एस स्टीफन राज, पीआरओ दीपक कुमार, डॉ पूनम हेंब्रम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >