अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध घायल, भर्ती

पीजेएमसीएच में भर्ती घायल वृद्ध

दुमका नगर. शहर के सिदो कान्हू चौक के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल शंकर रमानी(60) बांधपाड़ा मोहल्ले के रहनेवाले हैं. घायल ने बताया कि वह काम करके पैदल घर लौट रहे थे. सिदो कान्हू चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही वाहन के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >