हादसा : दो बाइक में टक्कर, युवक का पैर टूटा, धनबाद रेफर

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बड़तल्ली गांव के पास हादसा.

प्रतिनिधि, दुमका दुमका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बड़तल्ली गांव के पास शुक्रवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में शब्बीर अंसारी नाम के युवक का पैर टूट गया, जबकि शंकर टुडू को हल्की चोट लगी है. शब्बीर अंसारी काठीकुंड थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के सलीम अंसारी का बेटा है. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शब्बीर अंसारी और शंकर टुडू को फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए शब्बीर अंसारी को धनबाद रेफर कर दिया है, जबकि आंशिक रूप से घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव के शंकर टुडू का इलाज दुमका में चल रहा है. जानकारी के अनुसार काठीकुंड थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के शब्बीर अंसारी और फिरोज अंसारी मोटरसाइकिल से गांदो जा रहे थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव के शंकर टुडू व सुभाष टुडू राजबांध गांव जा रहे थे. इसी दौरान बड़तल्ली गांव के पास दोनों मोटरसाइकिल की टक्कर हुई. इसमें शब्बीर अंसारी का पैर टूट गया. फिरोज अंसारी को कोई चोट नहीं लगी, जबकि दूसरी बाइक पर सवार शंकर टुडू को आंशिक रूप से चोट लगी, जबकि सुभाष टुडू बाल-बाल बच गया. थाना प्रभारी ने दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >