विधिक जागरुकता शिविर लोगों को मिली कानून की जानकारी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जरमुंडी प्रखंड कार्यालय में चलंत लोक अदालत वाहन ने पहुंच कर ग्रामीणों के बीच जागरुकता शिविर लगाया गया.

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ झालसा रांची के निर्देशानुसार जरमुंडी प्रखंड कार्यालय में चलंत लोक अदालत वाहन ने पहुंच कर ग्रामीणों के बीच जागरुकता शिविर लगाया गया. इसका नेतृत्व डालसा चीफ सरोज ने किया. उन्होंने पॉक्सो एक्ट, डायन प्रथा जैसे नियमों पर कानून बताते हुए लोगों को सामाजिक रूप से जागरूक किया. इसका लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि न्यायालय आपके घर तक पहुंचा है. छोटी छोटी समस्या का समाधान लोक अदालत में हो रहा है. लोगों को सालों से अदालतों और थानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. लोगों को आधार कार्ड, पेन कार्ड बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया. अधिकार मित्र के द्वारा प्रतिदिन अलग अलग गांवों में कार्यक्रम चलाया जा रहा है. मौके पर पीएलवी मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे. ——

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >