रानीश्वर के तीन स्वास्थ्य केंद्रों का NQAS निरीक्षण, व्यवस्था से लेकर दवा उपलब्धता तक होगी जांच

रानीश्वर में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के तीन स्वास्थ्य केंद्रों का टीम द्वारा NQAS (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) के तहत आंतरिक निरीक्षण किया जाएगा. इसकी...

रानीश्वर. बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के तीन स्वास्थ्य केंद्रों का टीम द्वारा NQAS (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) के तहत आंतरिक निरीक्षण किया जाएगा. इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदियानंद मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमजोड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र बेलवुनी और पारपलसा का निरीक्षण किया जाएगा.

व्यवस्था और दवा उपलब्धता की होगी जांच

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था, दवा की उपलब्धता, पारदर्शिता, रख-रखाव आदि बिंदुओं को देखा जाएगा. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा

मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदियानंद मंडल ने पीएचसी आमजोड़ा सहित अन्य स्वास्थ्य उपकेंद्रों का जायजा लिया. उन्होंने निरीक्षण को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >