दुमका में खुला अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र, नामांकन से अपडेट तक मिलेगी सुविधा

दुमका में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू हुआ. चार ऑपरेशनल किट से नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट, जनसांख्यिकीय बदलाव और शिकायत निवारण की सुविधा मिलेगी.

संवाददाता, दुमका: आधार से जुड़े काम के लिए अब दुमका और आसपास के लोगों को भटकने की जरूरत नहीं होगी. शहर में रविवार को अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र (ASK) की शुरुआत हो गयी. सांसद निशिकांत दुबे ने UIDAI के अधिकारियों, केंद्र के कर्मचारियों की मौजूदगी में केंद्र का उद्घाटन किया.

नये आधार सेवा केंद्र में आधार नामांकन से लेकर जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक अपडेट तथा शिकायतों के निवारण तक की सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी. इससे आधार संबंधी सेवाओं के लिए लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है.

चार ऑपरेशनल किट से एक साथ होगा काम

दुमका के आधार सेवा केंद्र में चार ऑपरेशनल किट लगायी गयी हैं. इनके माध्यम से एक साथ कई लोगों को आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है.

केंद्र सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सभी दिनों में संचालित होगा. इससे लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार आधार से जुड़े जरूरी काम कराने का अवसर मिलेगा.

नाम-पता बदलने से बायोमेट्रिक अपडेट तक सुविधा

आधार सेवा केंद्र में नया आधार नामांकन, नाम-पता समेत जनसांख्यिकीय जानकारी में बदलाव, बायोमेट्रिक अपडेट और शिकायत निवारण जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी.

उद्घाटन के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्र का निरीक्षण भी किया. उन्होंने वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों से बातचीत कर आधार सेवाओं की प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली.

झारखंड में UIDAI के नौ आधार सेवा केंद्र

UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि दुमका में केंद्र शुरू होने के बाद झारखंड में UIDAI द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्रों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है.

उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों में पांच और आधार सेवा केंद्र खोले जाने की योजना है.

दिव्यांग और बुजुर्गों की सुविधा का भी ध्यान

नीरज कुमार ने बताया कि आधार सेवा केंद्रों को निवासी-अनुकूल और समावेशी बनाया गया है. केंद्र में व्हीलचेयर, सुगम शौचालय और अलग शिकायत निवारण व्यवस्था उपलब्ध है.

आधार सेवा केंद्र आने वाले लोग UIDAI के ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पोर्टल के माध्यम से पहले से समय भी बुक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

गुमानी स्टेशन पर रुकेगी इंटरसिटी ? सांसद से मिले लोग, सौंपा मांगपत्र

BLS International संभालेगा केंद्र का संचालन

दुमका आधार सेवा केंद्र के दैनिक संचालन की जिम्मेदारी M/s BLS International को दी गयी है. केंद्र शुरू होने के बाद लोगों को आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी.

उद्घाटन के मौके पर संबंधित अधिकारी, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीताराम पाठक, जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल, मनोज कुमार शाह, गौरव कांत प्रसाद, जयप्रकाश मंडल, देवता पांडे, मृणाल मिश्र, विमल मरांडी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >