मोकामा विधायक ने की फौजदारीनाथ की पूजा

मंदिर के पंडितों ने उन्हें षोडशोपचार विधि से पूजा करायी. मंदिर गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक कराया गया.

बासुकिनाथ. बिहार के मोकामा जदयू विधायक नीलम देवी ने सपरिवार बाबा फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना की. मंदिर के पंडितों ने उन्हें षोडशोपचार विधि से पूजा करायी. मंदिर गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक कराया गया. मंदिर प्रांगण स्थित दस महाविद्या देवी की भी पूजा की. पंडितों ने मंदिर में वैदिक आरती करायी. इसके बाद वन विभाग परिसर में कुछ देर विश्राम किया और गंतव्य की ओर निकल गये. भाजपा व जदयू कार्यकर्ताओं ने भोलेनाथ का फोटो देकर उनका स्वागत किया. मौके पर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >