पेड़ से लटका हुआ मिला कई दिनों से गायब 25 वर्षीय महिला का गला-सड़ा शव

पेड़ से शव को उतार कर पोस्मार्टम के लिए ले जाते हुए

मसलिया. थाना क्षेत्र के चौलीटांड़ गांव में विवाहित महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. शव को एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ बरामद किया है. शव की शिनाख्त गांव के बेजोनी मरांडी उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है. मृतका के पति रूपतान हेंब्रम ने कहा कि उनकी पत्नी पिछले कई दिनों से लापता थी. खोजबीन के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी. शनिवार दोपहर को कुछ ग्रामीणों ने एक पेड़ में लटका महिला का सड़ा गला शव देखकर उसकी पहचान करते हुए परिजनों को सूचना दी. सूचना पाकर मसलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सड़ा गला शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >