दुमका व बासुकिनाथ में लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र

अत्याधुनिक 30 मिनट का शो श्रद्धालुओं को अत्यंत आकर्षित कर रहा है. इसमें लाइट व साउंड तकनीक के माध्यम से भगवान शिव की गाथा को भव्य तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है.

शिव गाथा के साथ राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जा रही जानकारी संवाददाता, दुमका सावन महीने में बासुकिनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा-धार्मिक अनुभूति को और सजीव बनाने के लिए शिवगंगा व दुमका नगर के पोखर चौक पर वाटर प्रोजेक्शन एवं लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है. अत्याधुनिक 30 मिनट का शो श्रद्धालुओं को अत्यंत आकर्षित कर रहा है. इसमें लाइट व साउंड तकनीक के माध्यम से भगवान शिव की गाथा को भव्य तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है. धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. जल की परतों पर उभरते भगवान शिव के दिव्य स्वरूप, योग, रावण संवाद, शिव मंदिर आदि दृश्य दर्शकों को भाव-विभोर कर रहे हैं. शो की विशेषता यह भी है कि इसमें झारखंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी रोचक तरीके से प्रदर्शित की जा रही है. शो के प्रारंभ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का श्रद्धालुओं को संबोधित करता हुआ संदेश भी दिखाया जा रहा है. शो प्रतिदिन शाम पोखर चौक और बासुकिनाथ शिवगंगा परिसर में निर्धारित समय पर दिखाया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >