30 सितंबर को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान, दुमका में फुलोझानो चौक पर चक्का जाम

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया है. दुमका में फुलोझानो चौक पर सुबह 7 बजे से चक्का जाम होगा. प्रशासन को सूचना दी गई है.

प्रतिनिधि, जामा : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने आगामी 30 सितंबर को एक दिवसीय संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया है. बंद के समर्थन में दुमका के फुलोझानो चौक पर सुबह सात बजे से चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में मोर्चा की ओर से उपायुक्त, दुमका को आवेदन सौंपकर कार्यक्रम की लिखित सूचना दी गई है.

केंद्रीय कमेटी के निर्णय पर होगा बंद

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के दुमका जिला अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन ने बताया कि केंद्रीय कमेटी के निर्णय के आलोक में पूरे राज्य में एक दिवसीय बंद का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में दुमका में फुलोझानो चौक पर चक्का जाम किया जाएगा.

प्रशासन को दी गई कार्यक्रम की सूचना

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन को पूर्व में ही लिखित सूचना उपलब्ध करा दी गई है. मोर्चा की ओर से बंद कार्यक्रम के दौरान निर्धारित स्थल पर चक्का जाम किए जाने की जानकारी प्रशासन को दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सनाथ यादव

सनाथ यादव आंचलिक पत्रकारिता का तीन दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं. वे साक्षरता आंदोलन से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं. जामा क्षेत्र से लंबे समय से मुख्यधारा की पत्रकारिता कर रहे हैं और राजनीति, शिक्षा तथा क्षेत्रीय जनसरोकार के मुद्दों पर निरंतर लेखन करते रहे हैं. निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षधर पत्रकारिता उनकी पहचान रही है.

Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >