जरमुंडी: शिवालयों में उमड़े भक्त, निकली शिव बारात

जरमुंडी: शिवालयों में उमड़े भक्त, निकली शिव बारात

बासुकिनाथ. जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर वुधवार को सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ लगी रही. पांडवेश्वरनाथ मंदिर, बाबा वरदानीनाथ मंदिर, नीमानाथ मंदिर, भोराबाद जमधरा शिवमंदिर, दुखियानाथ मंदिर समेत क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों को सजाया गया है. इन मंदिरों में सुबह से ही लोग पूजा-अर्चना के लिए भीड़ देखी गयी. विशेषकर बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल थीं. कई शिवालयों से शिव बारात और शोभा यात्रा निकाली गयी. देर रात तक माता पार्वती से भगवान भोलेनाथ के विवाह का समारोह चलता रहा. भगवान शंकर के बारात में नाचते गाते लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >