वृद्धा के खाते से अबुआ आवास के 31600 रुपये की अवैध निकासी

बैंक से स्टेटमेंट निकालने के बाद वृद्धा अपने पुत्र के साथ बीडीओ कार्यालय पहुंची. उन्होंने बीडीओ से आवास ढलाई करवाने की गुहार लगायी. बीडीओ ने वृद्धा को आश्वस्त किया कि घर ढलाई होगी.

मसलिया. मसलिया थाना क्षेत्र धकड़जोरा गांव के वृद्धा के बैंक खाते से अबुआ आवास के 31600 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. वृद्धा बुदिन सोरेन के खाता में अबुआ आवास का एक लाख रुपये जमा थे. ठग ने अवैध तरीके से चार हजार,10-10 हजार एवं 7600 रुपये की निकासी कर ली है. वृद्धा छत ढलाई की राशि निकासी के लिए जब बैंक पहुंची तो पता चला कि उनके खाते से चार किस्तों में एइपीएस के माध्यम से 31600 रुपये की निकासी हो गयी है. वृद्धा खूब रोयी. बैंक से स्टेटमेंट निकालने के बाद वृद्धा अपने पुत्र के साथ बीडीओ कार्यालय पहुंची. उन्होंने बीडीओ से आवास ढलाई करवाने की गुहार लगायी. बीडीओ ने वृद्धा को आश्वस्त किया कि घर ढलाई होगी. बीडीओ ने मसलिया थाने व एसबीआइ रानीघाघर को सूचित किया है. आवेदिका के द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए थाना एवं बैंक में भी आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >