Video: मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को सशक्त बना रही झारखंड सरकार, दुमका में बोले हेमंत सोरेन

Hemant Soren in Dumka: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि मंईयां सम्मान और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनकी सरकार महिलाओं को सशक्त बना रही है.

Hemant Soren in Dumka: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि मंईयां सम्मान योजना के जरिये झारखंड सरकार महिलाओं को सशक्त बना रही है. वह सोमवार (3 फरवरी 2025) को दुमका के खिजुरिया स्थित अपने आवास पर अलग-अलग क्षेत्रों से आये आम लोगों से मुलाकात कर रहे थे. इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

दुमका में अपने आवास पर आम लोगों से मुलाकात का हेमंत सोरेन का वीडियो.

‘आपकी समस्या का निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’

मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने आये लोगों से कहा, ‘यह अबुआ सरकार है. आप सभी के आशीर्वाद से झारखंड में एक बार फिर मजबूत सरकार का गठन हुआ है. आपकी समस्याओं का निराकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारी सरकार के पिछले कार्यकाल में ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत गांव-गांव और पंचायत-पंचायत में लगे शिविरों में लाखों लोगों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया. इन लाखों आवेदनों का त्वरित निष्पादन भी हुआ.’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को बना रहे सशक्त – हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों ने आपके घर-दरवाजे पर पहुंचकर पूरी संवेदनशीलता के साथ आपकी समस्याओं को सुना और उसका समाधान किया. उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के माध्यम से राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारी सरकार ने जो भी वादे किये, उन सभी वादों को पूरा करते हुए राज्य को सकारात्मक दिशा में ले जाने का काम कर रही है.’

इसे भी पढ़ें

आदिवासियों का तीर्थस्थल बनेगा सिरसी-ता-नाले, कुंभ मेले की तरह मान्यता दिलाने का होगा प्रयास, बोले चमरा लिंडा

लातेहार पुलिस ने 13 साल से फरार झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा सुप्रीमो राजेश सिंह खरवार को किया गिरफ्तार

16 गुणा हुआ झारखंड का वार्षिक रेल बजट, नया ट्रैक बिछाने पर खर्च होंगे 56,694 करोड़ रुपए

बगोदर और तमाड़ में सड़क हादसों में धनबाद और जमशेदपुर के 3 लोगों की मौत, 5 घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >