गिरिपुर काली मंदिर में पूजा को उमड़ते हैं श्रद्धालु, बदहाल सड़क बनी राह का रोड़ा

काली मंदिर में हर अमावस्या को विशेष पूजा व भंडारा होता है, लेकिन बारिश में सड़क बदहाल होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी होती है. ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की मांग की है.

रानीश्वर : गिरिपुर काली मंदिर में मंगलवार को बांग्ला पंचांग के आश्विन महीने की शुक्ल एकादशी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई. पुजारी शक्तिपद ब्रह्मचारी ने पूजा-अर्चना कराई. इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

अमावस्या पर होती है विशेष पूजा और होम यज्ञ

डॉ. समर सिंह ने बताया कि काली मंदिर में प्रत्येक अमावस्या को विशेष पूजा-अर्चना के साथ होम यज्ञ का आयोजन किया जाता है. अमावस्या के दिन आसपास के गांवों से काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं. पूजा के उपरांत भंडारा भी आयोजित किया जाता है. गांव में भव्य काली मंदिर का निर्माण कर उसमें स्थायी रूप से मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है.

बारिश में दोनों सड़कें हो जाती हैं बदहाल

गिरिपुर कुमिरदहा पंचायत का एक छोटा सा गांव है. गांव तक पहुंचने के लिए सुलंगो और कुमिरदहा गांव की ओर से सड़क है. ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के दिनों में दोनों सड़कों की स्थिति बदहाल हो जाती है. ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की मांग की है.

चार महीने पहले हुआ था सड़क का सर्वे

ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से करीब चार महीने पहले कुमिरदहा से आमपाड़ा, गिरिपुर होते हुए लकड़ाघाटी गांव तक पक्की सड़क निर्माण के लिए सर्वे कराया गया था. हालांकि, जानकारी के अनुसार अभी तक सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति नहीं मिली है.

सड़क खराब होने से श्रद्धालुओं को परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक अमावस्या को काली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भंडारा आयोजित किया जाता है. लेकिन कुमिरदहा से गिरिपुर तक सड़क की स्थिति बदहाल होने के कारण काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर तक नहीं पहुंच पाते हैं. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >