श्रावणी मेला को पॉलीथिनमुक्त बनाने की कवायद शुरू

नगर पंचायत प्रशासक अजमल हुसैन एवं टीम के सदस्यों के द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर बासुकिनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र अंतर्गत मंदिर व शिवगंगा जानेवाले सभी मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया.

बासुकिनाथ नपं प्रशासक के नेतृत्व में चलाया गया अभियान प्रतिनिधि, बासुकिनाथ राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के दौरान बासुकिनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त बनाने एवं पॉलीथिन मुक्त मेला क्षेत्र बनाने को लेकर नगर पंचायत प्रशासक अजमल हुसैन एवं टीम के सदस्यों के द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर बासुकिनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र अंतर्गत मंदिर व शिवगंगा जानेवाले सभी मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया. नपं प्रशासक अजमल हुसैन, थाना के पुलिस पदाधिकारी ने नगर पंचायत कर्मियों व पुलिसकर्मियों की सहायता से अतिक्रमण हटाया. मेला क्षेत्र में बीच सड़क पर लगी अतिक्रमित छोटी-छोटी दुकानों को हटाया. मुख्य सड़क मार्ग में बीच रोड पर, चौक-चौराहों पर विभिन्न प्रकार की सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को भी हटाया गया. नपं प्रशासक ने बताया कि किसी भी सूरत में श्रावणी मेला क्षेत्र में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अभियान के दौरान मुख्य बाजार, बेलगुमा रोड, पानी टंकी, शिवगंगा रोड, सब्जी बाजार, नगर पंचायत रोड एवं अन्य स्थलों पर सड़क में अथवा सड़क किनारे लगायी गयी दुकानों को हटाया. मौके पर सिटी मैनेजर प्रियंका कुमारी, नगर पंचायत कर्मी कुंदन पत्रलेख, भास्कर पंडा, धीरज राव सुदिन, गौतम, प्रवीण आदि मौजूद थे. — फोटो- श्रावणी मेला क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त मेला क्षेत्र बनाने को लेकर अभियान चलाते नपं प्रशासक अजमल हुसैन एवं टीम के सदस्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >