शिक्षामंत्री वैद्यनाथ राम ने की फौजदारीनाथ की पूजा

मंदिर में उनके पुरोहित दयानंद झा, सोहन झा, कुंदन पत्रलेख समेत अन्य सहयोगियों ने उन्हें विधि विधानपूर्वक पूजा व आरती करायी.

बासुकिनाथ. झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने सपरिवार बाबा फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की. मंदिर में उनके पुरोहित दयानंद झा, सोहन झा, कुंदन पत्रलेख समेत अन्य सहयोगियों ने उन्हें विधि विधानपूर्वक पूजा व आरती करायी. मंत्री ने सपरिवार मंदिर प्रांगण स्थित दसमहाविद्या देवी की भी विधिवत पूजा की. उन्होंने कहा की राज्य के जनता की कल्याण के लिए सावन के पवित्र मास में सपरिवार भोलेनाथ से कामना की. मौके पर मंदिर प्रभारी सह सीओ आशुतोष ओझा, एसडीपीओ संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >