करंट लगने से युवती की मौत

जामा थाना क्षेत्र के आम गाछी गांव में घर में काम करने के दौरान करंट लगने से युवती की मौत हो गयी

दुमका नगर. जामा थाना क्षेत्र के आम गाछी गांव में घर में काम करने के दौरान करंट लगने से युवती की मौत हो गयी. मृतका मीना मरांडी (30) आम गाछी गांव की रहनेवाली थी. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को वह घर में सफाई कर रही थी. इस दौरान बिजली के तार की चपेट में आ गयी और झटके से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को बेहोशी की हालत में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के अनुरोध पर शव को पोस्टमार्टम कराये बिना ही अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >