अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे झाड़ी में घुसा

हाइवा चालक दुमका रैक प्वाइंट में कोयला डंप कर वापस लौट रहा था

गोपीकांदर. गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रामपुर-जोड़ासिमल के बीच एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घुस गया. हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दुर्घटना के संबंध में हाइवा चालक राजेश कुमार ने बताया कि वह दुमका रैक प्वाइंट में कोयला डंप कर वापस लौट रहा था. इस दौरान रामपुर पार करने के बाद सामने से तीन चार पहिया वाहन एक-दूसरे को ओवरटेक करते हुए आ रहे थे. एक चार पहिया वाहन को बचाने में हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >