अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

बाइक सवार हंसडीहा की ओर से आ रहा था

जामा. दुमका-भागलपुर पथ पर जामा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भिजवाया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार हंसडीहा की ओर से आ रहा था. इस दौरान पिपरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक बाइक सवार की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र की चमरा बहियार पंचायत के झावाडीह ग्राम के रहनेवाले 30 वर्षीय सुनील टुडू, पिता मंगल टुडू के रूप में हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >