दुमका में लापता किशोरी का शव कुएं से बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका

Dumka Missing Girl Death: दुमका में लापता 15 वर्षीय किशोरी का शव घर के पास कुएं से बरामद हुआ है. प्रेम प्रसंग की बात सामने आने के बाद ऑनर किलिंग की आशंका गहरा गई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दुमका से कुमार चंद्रकांत की रिपोर्ट

Dumka Missing Girl Death: दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चीलरा गांव में बुधवार को 15 वर्षीय किशोरी पूजा कुमारी का शव उसके घर के पास बहियार स्थित एक कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान से शव मिला, वह मृतका के गांव के बिल्कुल बगल में स्थित है. घटना के बाद ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है. बुधवार को ग्रामीणों ने घर के पास स्थित कुएं में शव देखे जाने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. एसआई विकेश मेहरा एवं एएसआई मनोज सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकाला.शव की स्थिति बेहद संदिग्ध बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका की जीभ बाहर निकली हुई थी, जिससे दम घुटने या हत्या की आशंका और प्रबल हो गई है. 

ऑनर किलिंग की आशंका

मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब यह बात सामने आई कि किशोरी का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस खुलासे के बाद क्षेत्र में ऑनर किलिंग की आशंका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. खासकर शव का गांव के बगल में ही मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है और संदेह को और गहरा कर रहा है. फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और संबंधित लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

झारखंड से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

18 जून से थी लापता 

जानकारी के अनुसार, किशोरी बीते 18 तारीख से लापता थी. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद 20 तारीख को थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. बावजूद इसके, उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया. 

क्या बोले थाना प्रभारी? 

इस संबंध में थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध है. सभी पहलुओं प्रेम प्रसंग, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों पर जांच की जा रही है. किसी भी बिंदु को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: रांची में ऑनलाइन रजिस्टर-2 से छेड़छाड़ कर अवैध जमाबंदी, कांके सीओ ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर

यह भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सर्विस पीटी रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ, उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट ने खत्म की सुनवाई

यह भी पढ़ें: सीसीएल कर्मी को राहत: 39 साल की नौकरी के बाद कर दिए गए थे बर्खास्त, हाईकोर्ट ने आदेश किया निरस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >