Jharkhand News: झारखंड की उपराजधानी दुमका में साहित्य महोत्सव, नामचीन साहित्यकार हो रहे मुखातिब
Copied link
Jharkhand News: झारखंड की उपराजधानी दुमका में शिक्षा एवं साहित्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. आज शनिवार से इसकी शुरुआत की गयी है. इसमें देश के कई नामचीन साहित्यकार मुखातिब हो रहे हैं.
Jharkhand News: झारखंड की उपराजधानी दुमका के राजकीय पुस्तकालय में आज से दो दिवसीय साहित्य महोत्सव शुरू हो गया है. इस कार्यक्रम में देश के बेहतरीन लेखक संवाद कर रहे हैं. दुमका जिले में शिक्षा एवं साहित्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.
लेखक और साहित्यिक आलोचक चंद्रहास चौधरी राजकीय पुस्तकालय में आयोजित होने वाले साहित्य महोत्सव में आज साढ़े तीन बजे उपस्थित लोगों से मुखातिब होंगे.