खाना बनाने के क्रम में नवविवाहिता झुलसी, गंभीर

लोगों की सहायता से झुलसी महिला को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया

दुमका नगर. जरमुंडी थाना क्षेत्र के गरडी गांव में रविवार की सुबह कपड़े में आग लग जाने से नवविवाहिता गंभीर रूप से झुलस गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से झुलसी महिला को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों ने बताया कि फूलो देवी(20) की शादी तीन माह पहले हुई थी. रविवार की सुबह वह रसोईघर में खाना बना रही थी. उस दौरान कपड़े में आग लग जाने से गंभीर रूप से झुलस गयी. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाया गया. आनन-फानन में उसे जरमुंडी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां झुलसी महिला की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीजेएमसीएच रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >