दुमका में बेटी की शादी का कार्ड देने आये बड़े भाई की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Dumka Crime News: दुमका में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बड़ा भाई अपनी बेटी की शादी का कार्ड देने के लिए उसके घर गया था.

दुमका : दुमका जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरसरिया गांव में मंगलवार की देर शाम बेटी की शादी का कार्ड देने आये 50 वर्षीय सनातन हांसदा को छोटे भाई माइकल हांसदा ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. सगे भाई की हत्या के बाद भाग रहे आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ कर खंभा से बांध दिया. इसके बाद गांव पहुंच कर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है. बुधवार को बेटे अर्जुन हांसदा के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. आरोपित को जेल भेज दिया गया है.

छोटे भाई को शादी का कार्ड देने के लिए पहुंचा था घर

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भारूडीह गांव के सनातन हांसदा की दो बेटी और तीन बेटे हैं. पूरा परिवार खेती करता है. सनातन ने बड़ी बेटी शादी तय कर दी. पांच मई को उसकी बारात आने वाली है. पिता बेटी की शादी तय हो जाने से बहुत खुश थे. मंगलवार की शाम वह सरसरिया गांव में रहने वाले छोटे भाई माइकल हांसदा को शादी का कार्ड देने गया था. वहां पहुंचने के बाद किसी बात पर नशे में धुत्त छोटे भाई से बहस हो गयी.

Also Read: देवघर में फुट ओवरब्रिज की सीढ़ी से गिरकर वृद्ध की मौत, ट्रेन पकड़ने जाने के दौरान हुआ हादसा

छोटे भाई ने पीछे से किया हमला

बहस के बाद सनातन जैसे ही घर जाने के लिए बाहर निकला तो पीछे से माइकल ने कुल्हाड़ी से तीन चार बार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. शोर मचाने पर गांव के लोगों ने भाग रहे आरोपित को घेर लिया और खंभे से बांधने के बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर माइकल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >