कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद

कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद

बासुकिनाथ. नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई. नगर अध्यक्ष रोहित रंजन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रदेश प्रतिनिधि कुंदन पत्रलेख ने कहा कि सद्भावना दिवस का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है, जो राजीव गांधी के जीवन का मूलमंत्र था. उन्होंने बताया कि राजीव गांधी के कार्यकाल में देश ने शिक्षा, तकनीकी विकास और आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण प्रगति की. उनकी राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया और तकनीकी क्षेत्र में कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी. कुंदन पत्रलेख ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है.इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष सुबोध मिश्रा, उपाध्यक्ष मुंगली हांसदा, नगर महासचिव महादेव मुर्मू, नगर महासचिव जयराम शर्मा, चुडका किस्कु, नगर सचिव किशोर किस्कू, राजा हेम्ब्रम, रूसी लाल किस्कु, प्रेम किस्कु, लालू बास्की, आशिष और अनिल सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >