गोपीकांदर में पेड़ से टकराया कोयला लदा हाइवा, चालक-उपचालक फरार

गोपीकांदर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. हादसे के बाद वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व उपचालक मौके से फरार हो गए. पुलिस वाहन को हटाने और फरार लोगों की तलाश में जुटी है.

प्रतिनिधि, गोपीकांदर: गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के छत्तरचुआं के पास बुधवार को तेज रफ्तार कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए.

कोयला खाली कर लोडिंग के लिए जा रहा था हाइवा

गोपीकांदर थाना के एएसआई मनोज सोरेन ने बताया कि हाइवा संख्या JH16E 1604 दुमका के कुरुवा रेलवे साइडिंग से कोयला खाली करने के बाद आमड़ापाड़ा स्थित BGR कंपनी में कोयला लोडिंग के लिए जा रहा था.

इसी दौरान छत्तरचुआं के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई.

क्रेन की मदद से हटाया गया क्षतिग्रस्त वाहन

दुर्घटना में हाइवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद वाहन को सड़क से हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई.

पुलिस के अनुसार क्षतिग्रस्त हाइवा को गुम्मामोड़ स्थित टाटा मोटर्स गैरेज में मरम्मत के लिए ले जाया गया है.

यह भी पढ़े:

JPSC-JSSC नियुक्तियों पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, CBI जांच नहीं तो जेल भरो आंदोलन

चालक-उपचालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद चालक और उपचालक घटनास्थल से फरार हो गए. पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >