भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों के बीच भाजपा की तिरंगा यात्राएं निकली

राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा 2025 ” अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गयी.

प्रभात खबर टोली, दुमका. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा 2025 ” अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गयी. रामगढ़ में मंडल अध्यक्ष नवल किशोर मांझी के नेतृत्व में जोगिया से निकली तिरंगा यात्रा रामगढ़ बाजार में संपन्न हुई. यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे देशभक्ति नारों के साथ बाजार तक पदयात्रा की. समापन पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू ने तिरंगे को स्वतंत्रता, एकता और अखं��ता का प्रतीक बताते हुए स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान किया. सदर मंडल की तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष मनिलाल गृही के नेतृत्व में विजयपुर चौक से दुधानी चौक होते हुए कुरूवा चौक (रसिकपुर) तक निकाली गयी, जहां इसका समापन हुआ. यात्रा के दौरान लोगों से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की गयी. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पिंटू साह, विमल मरांडी, मंडल महामंत्री बैजनाथ यादव, महिला मोर्चा की सदस्य टिंकू गण, संतोष मल्लाह, कृष्ण मुरारी सुमन, मीडिया प्रभारी कुश कुमार पाल, रवि राउत, विक्की गुप्ता, राम कुमार साह, प्रेम राज मंडल, अजय साह, राजू दत्ता, दयामय दत्ता, विद्या कुमार गुप्ता, तवेशा पल्लवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. काठीकुण्ड मंडल में मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन के नेतृत्व में बाजार से गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा के दौरान भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम के जयकारे लगाए गए. वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, अखंडता और तिरंगे के प्रति सम्मान का भाव जागृत करना है. कार्यक्रम में मंडल महामंत्री गणेश राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालचंद पाल, मनोज नाग, उपाध्यक्ष जगतनारायण राय, राजू दत्ता, शम्भू पाल, शशिकांत साह, दुर्गा भगत, आस्तिक गण, समवेल मुर्मू, ऐल्फेंन सोरेन, मुनीलाल भंडारी, नरेश भंडारी, मयूरध्वज मंडल, देवानी राय, जगदीश सिंह, डीजेन मोदी, देवकांत राय, जय प्रकाश मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >