दुमका शहर व प्रखंडों में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल
यात्रा यज्ञ मैदान से शुरू होकर टीन बाजार होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर संपन्न हुई. राष्ट्रीय गीतों की धुन पर युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए.
प्रभात खबर टोली, दुमका. हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से दुमका शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में यात्रा यज्ञ मैदान से शुरू होकर टीन बाजार होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर संपन्न हुई. राष्ट्रीय गीतों की धुन पर युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए. जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा हर घर तिरंगा अभियान लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाने वाला है. तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा की भावना सिखाता है, और इसकी आन-बान-शान की रक्षा हमारा कर्तव्य है. पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि अखंड भारत के अग्रदूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से प्रेरित होकर भाजपा ने हमेशा ‘एक विधान, एक प्रधान और एक निशान’ के सिद्धांत को जीवित रखा, जो 5 अगस्त 2019 को धारा 370 हटने के साथ साकार हुआ. भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने कहा कि पार्टी अपनी स्थापना से ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए समर्पित रही है और 2047 तक भारत को विश्व का सर्वोत्तम राष्ट्र बनाने का संकल्प लेती है. तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह मुन्ना, निवास मंडल, मनोज साह, गौरव कांत, रूपेश मंडल, अविनाश सोरेन, पवन केसरी, धर्मेंद्र सिंह, अमिता रक्षित, ममता शाह, नीतू झा, मृणाल मिश्रा, पंकज वर्मा, राम अवतार भालोतिया, मार्शल ऋषिराज टुडू, सोनी हेंब्रम, गुंजन मरांडी, ओम केसरी, विमल मरांडी, दिप्तांशु कोचगवे, रितेश कुमार, दर्शन हेंब्रम, श्रीधर दास, दिनेश सिंह, गायत्री जयसवाल, श्याम गुप्ता, राजेश वर्मा, सनी सिंह, प्रवीण सिंह, संतोष सोरेन, अजय वर्मा, कमल दास, मणिलाल गिरी, गोविंद दन, द्वारका शाह, सुजीत यदुवंशी, कुश पाल, टिंकू गण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे.
प्रखंडों में भी तिरंगा यात्रा :
मसलिया:
मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांडी के नेतृत्व में दलाही से दलाही चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. गौरीशंकर यादव, भुवनेश्वर टुडू, रविशंकर झा, संतोष सोरेन, रूसिलाल टुडू, तापस नंदी, धरम मंडल, गौतम साह, निमाई चंद्र झा, राजीव कुमार दास, बहारुद्दीन अंसारी, तपन मिर्धा, संतोष दास, राजेश दत्ता, कांचन दास, कृष्णा मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए.बासुकिनाथ:
मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार की अध्यक्षता में जरमुंडी मंडल के हरिपुर बाजार में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई. पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, बालकृष्ण पांडे, मिथिलेश झा, रंजीत कुमार गंधर्व, राजेंद्र गोस्वामी, प्रहलाद राय, अजीत गोस्वामी, निवास गोस्वामी, मिट्ठू गोस्वामी, मनोज राय, हेमंत यादव, आनंदी मांझी, संजय कुमार, जनार्दन महतो, दिनेश मांझी, निर्मला महतो, निर्मला, संतोकी राय, दिनेश यादव, तुषार कांत भुई, जनार्दन मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे.गोपीकांदर:
मंडल अध्यक्ष नकूल साह के नेतृत्व में डाक बंगला से प्लस टू स्कूल तक यात्रा निकाली गई. जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, मंडल महामंत्री क्रिस्टोफर मुर्मू, रमेश देहरी, माथाय मरांडी, राजकुमार हांसदा, सुफल हांसदा, सोनाय देहरी, साहेब देहरी, सुतीलाल मरांडी सहित अन्य कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल थे.रामगढ़ :
रिमझिम फुहारों के बीच भारतीय जनता पार्टी की ठाडीहाट मंडल इकाई द्वारा कडबिंधा बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा की ठाड़ीहाट मंडल इकाई अध्यक्ष महेंद्र मंडल ने किया. तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश मुर्मू, नलिन मंडल, सुरेश मंडल, अशोक मंडल, रोहित कुमार मंडल, रामजी कुंवर, सीताराम मंडल, अर्जुन मंडल, गोविंद बैद, बीरबल मरांडी, अशोक मरांडी, गोपाल वर्मा, नंदलाल मंडल, सुनील कुंवर आदि शामिल थे.शिकारीपाड़ा :
मलूटी में भाजपा के सरसडंगाल मंडल अध्यक्ष शुभाशीष चटर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. शक्ति केंद्र मलूटी से निकाल कर यह यात्रा मलूटी सहित आस पास के क्षेत्र का भ्रमण कर वापस शक्ति केंद्र मलूटी पहुंची. कार्यक्रम प्रभारी परितोष सोरेन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमन राज , कामेश्वर गुप्ता, पलटू कुमार, तड़ित कुमार राय, मोहन तंतुबाई, बलराम मंडल, कृष्ण मिर्धा, प्रेम बाउरी, पशुपति बाउरी, माधुरी बाउरी सहित अन्य तिरंगा यात्रा में शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
