प्रतिनिधि, सरैयाहाट: सरैयाहाट थाना के समीप मंगलवार को एएसआई मनोज सिंह के नेतृत्व में बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वाले लोगों की सघन जांच की.
चेकिंग के दौरान 41 बाइक चालकों से जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने कई वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी.
पुलिस की जांच से बचने के लिए गलियों का लिया सहारा
अभियान के दौरान कुछ बाइक चालक पुलिस की जांच से बचने के लिए आसपास की गलियों से निकलते नजर आए. हालांकि पुलिस की सख्ती के कारण अधिकांश वाहन चालकों को जांच के दायरे में लिया गया.
पुलिस ने केवल हेलमेट और दस्तावेज ही नहीं, बल्कि चेकिंग के दौरान बाइक की डिक्की की भी जांच की.
यह भी पढ़े:
JPSC-JSSC नियुक्तियों पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, CBI जांच नहीं तो जेल भरो आंदोलन
बिना हेलमेट बाइक चलाना जानलेवा
एएसआई मनोज सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाइक चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है. उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और सभी जरूरी कागजात साथ रखने की अपील की.
उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है. इसलिए सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए.
अभियान के दौरान पुलिस बल के अन्य जवान भी मौजूद रहे.
