रानीश्वर. भारत सेवाश्रम संघ पाथरा स्थित स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में रगबी फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले एक सप्ताह से विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. प्रशिक्षण शिविर का सफल संचालन कोच सुरेश हेंब्रम व मंगल सोरेन के निर्देशन में किया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान बच्चे काफी उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ रगबी फुटबॉल की तकनीकी बारीकियों को सीख रहे हैं. दोनों प्रशिक्षक बच्चों को खेल के नियम, कौशल, शारीरिक क्षमता तथा टीम भावना का व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रहे हैं. प्रशिक्षकद्वय ने बताया कि यहां के बच्चे रगबी फुटबॉल के प्रति अत्यधिक रुचि रखते हैं. विद्यालय परिवार ने इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है. नियमित प्रशिक्षण से बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा शारीरिक दक्षता का विकास हो रहा है. विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है.
भारत सेवाश्रम पाथरा में रगबी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

प्रशिक्षण प्राप्त करते खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
Copied link
भारत सेवाश्रम संघ पाथरा के स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में छात्रों के लिए रगबी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में खेल के प्रति उत्साह है।