नगर पंचयत सभी 12 वार्ड क्षेत्रों में टैंकर से कर रहा पानी की सप्लाई

पेयजल स्रोतों का जल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण बहुत से चापानल डेड हो गए हैं. पानी की किल्लत के चलते बासुकिनाथ नगर पंचायत ने पानी के टैंकर भेजे.

बासुकिनाथ. तपती धूप और गर्मी के चलते सभी नदी, चापानल सहित पेयजल स्रोतों का जल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण बहुत से चापानल डेड हो गए हैं. इस कारण बासुकिनाथ नगर पंचायत क्षेत्र में पानी के लिए मारामारी हो रही है. सप्लाई का पानी भी नहीं मिल रहा है. लोगों की परेशानी को देखते हुए नपं प्रशासन द्वारा वार्ड क्षेत्रों में टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है. बताया कि नदी से पानी नहीं आने के कारण पानी सप्लाई बंद है. नगर पंचायत ने पानी की कमी को देखते हुए सभी 12 वार्डों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है. कई मोहल्लों में पानी की किल्लत चल रही है, जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर पंचायत समस्या को देखते हुए इन मोहल्लों में पानी के टैंकर भेजकर लोगों की समस्या दूर करने का प्रयास कर रहा है. नपं प्रशासक अजमल हुसैन ने बताया कि बोरिंग फेल होने के कारण क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है. चापाकल ठीक कराने का काम भी शुरू कर दिया है, लेकिन जब तक पानी की सप्लाई सामान्य हो तब तक इन मोहल्लों में पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं ताकि लोग परेशान न हों. उन्होंने बताया कि गरमी के मौसम को देखते हुए लगातार सभी वार्ड क्षेत्रों में लोगों को इसी तरह से पानी दिया जाएगा. वहीं नपं प्रशासक ने वार्डवासियों से पानी को बर्बाद नहीं करने व सही से उपयोग करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >