अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत, सड़क जाम

सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने के बाद लोगों ने जाम हटाया.

दुमका नगर. दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझियारा गांव के पास मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन के धक्के से पैदल चल रहे युवक की मौत हो गयी. हादसे के बाद ग्रामीणों ने दुमका-पाकुड़ मार्ग को मंझियारा के पास जाम कर दिया. जाम की सूचना पर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर नीतीश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने के बाद लोगों ने जाम हटाया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. मृतक दिनेश महतो(32) हेठ मंझियारा गांव का रहनेवाला था. जानकारी के मुताबिक वह पैदल घर की ओर जा रहा था. विपरीत दिशा से आ रही वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >