लगान वसूली का लक्ष्य शत-प्रतिशत करें प्राप्त : सीओ

अंचल परिसर में राजस्व उपनिरीक्षकों की बैठक सीओ कपिलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसमें लगान वसूली की समीक्षा की गयी.

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा अंचल परिसर में राजस्व उपनिरीक्षकों की बैठक सीओ कपिलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसमें लगान वसूली की समीक्षा की गयी. इस दौरान बताया गया कि 57 प्रतिशत लगान वसूली हुई है. सीओ ने राजस्व उपनिरीक्षकों को लगान वसूली तेज करने तथा शेष तीन माह में शत-प्रतिशत लगान वसूली करने, विविध जांच के संबंध में न्यायालय व कार्यालय से प्राप्त पत्र का समय पर जांच रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया. मौके पर स्नेहलता मुर्मू, राजेश कुमार राय, विजय ठाकुर, धनेश्वर राय, हराधन मुर्मू , जॉन हांसदा आदि राजस्व उपनिरीक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >