दुमका में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आधार कार्ड व वोटर कार्ड के माध्यम से मृतक की पहचान पौलुश टुडू के रूप में हुई है. वह पाकुड़ जिला के महेशपुर प्रखंड का रहने वाला है.

दुमका: दुमका में बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गयी. ये दुर्घटना साहिबगंज गोविंदपुर मुख्य मार्ग स्थित कांजीकेंद मोड़ के पास हुई. मृतक की पहचान पौलुश टुडू के रूप में हुई है. हादसे के बाद राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मनोज करमाली पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

साथ ही दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को थाने ले आयी. घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आधार कार्ड व वोटर कार्ड के माध्यम से मृतक की पहचान पौलुश टुडू के रूप में हुई है. वह पाकुड़ जिला के महेशपुर प्रखंड का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक अपनी मोटरसाइकल JH16H0979 से सुबह दुमका की ओर जा रहा था. इस दौरान वह कांजीकेंद मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया.

Also Read: दुमका : नेशनल हाइवे 133 हंसडीहा-गोड्डा मार्ग पर एक और हादसा, 3 घायल

बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोट आयी, जिससे घटनास्थल पर उसकी ही मौत हो चुकी थी. फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है. परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >