हादसा :ट्रक से टकराया ट्रेलर, कोडरमा निवासी चालक गंभीर रूप से घायल

एनएच 133 में सरैयाहाट थाना क्षेत्र के भलुआमोड़ के पास हादसा. घंटो मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया केबिन से.

सरैयाहाट. एनएच 133 में सरैयाहाट थाना क्षेत्र के भलुआमोड़ के पास ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में ट्रेलर चालक बुरी तरह से घायल हो गया है. उसकी हालत गंभीर बनी है. बताया जा रहा है कि ट्रेलर ने ट्रक को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. हादसे में ट्रेलर का केबिन ट्रक में घुस गया था. ट्रेलर का चालक उसी में फंस गया था. किसी तरह घंटों मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया. एंबुलेंस से घायल को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. केबिन से निकालते वक्त पैर कई जगह टूट गया है. चालक कोडरमा जिला का कुरमा मोड़ निवासी 28 वर्षीय राजेश यादव है. झपकी आने पर हादसा हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >