एबीवीपी ने जैक के क्षेत्रीय कार्यालय का किया घेराव

केंद्र पर उत्तरपुस्तिकाएं जलने का मामला, उच्चस्तरीय जांच की उठायी मांग

दुमका नगर. छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा झारखंड अधिविद्य परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने सोमवार को प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर छात्र कार्यकर्ताओं ने मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र में उत्तरपुस्तिकाओं के जलने की घटना को लेकर उच्चस्तरीय जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. कॉलेज अध्यक्ष अमन साह ने कहा कि झारखंड में बच्चों के भविष्य के साथ अलग ही खिलवाड़ होता दिख रहा है. घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाये. छात्रों के हितों की रक्षा करना अभाविप की पहली प्राथमिकता है. हम इस मामले में न्याय मिलने तक संघर्ष करते रहेंगे. जिला कार्यकारिणी सदस्य रॉकी पाल ने कहा कि कुछ दिनों पहले ही पेपर लीक की घटना सामने आयी. अब आश्रम स्कूल में मैट्रिक की उत्तर पुस्तिका जलने की खबरें भी सामने आयी. इससे पता चलता है कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था काफी कमजोर और बिगड़ी हुई है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड सरकार से मांग करती है कि जल्द से जल्द इस घटना के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाये. जैक की शिक्षा तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाये. इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, राज किशोर, सनत पंडित, मणिलाल, सुमित यादव, सुजल कुमार तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >