दुमका : शहर में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर 17 मार्च को पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी तैनात किये जायेंगे. नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार 1-4 सशस्त्र बल व 2-5 लाठी बल व दंडाधिकारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उपेंद्र मेहरा के साथ थाने में सुरक्षित रहेंगे.
वहीं एसआइ राम अवतार यादव व दंडाधिकारी एंथोनी तिग्गा 1-4 सशस्त्र बल के साथ चलंत पार्टी में, एसआइ स्टीफन सोरेन व दंडाधिकारी रमन कुमार ठाकुर के साथ दूसरे दल में, दुधानी चौक में एएसआइ देवेंद्र प्रसाद शर्मा व दंडाधिकारी दीपक कुंडू, वीर कुंवर सिंह चौक में एएसआइ सुरेंद्र दास व दंडाधिकारी जावेद जनीस, रसिकपुर में एएसआइ शंकर राव बानरा व दंडाधिकारी नरेश मुमरू, पोखरा चौक में एएसआइ मनोज कुमार मिश्र व दंडाधिकारी साहेब मंडल, शिव मंदिर डंगालपाड़ा में एएसआइ पासवान व दंडाधिकारी लालचंद दास 1-4 पुलिस बल के साथ विधि व्यवस्था के बाबत नजर बनाये रखेंगे. होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी.
