दुमका : जिले के विभिन्न जगहों पर हुई घटनाओं में चार की मौत हो गयी है. बासुकिनाथ में गड्ढे में डूब कर एक युवक की मौत हो गयी वहीं दुमका सदर अस्पताल में इलाजरत सेंट्रल जेल में हत्या की सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गयी. तीसरी घटना जरमुंडी थाना के लगवा गांव में हुई है. यहां एक महिला की संदेहास्पद मौत हो गयी है. इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है.
गड्ढे में डूबने से बालक की हुई मृत्यु
बासुकिनाथ : बासुकिनाथ रेलवे स्टेशन के समीप खेत में बने गड्ढे के गहरे पानी में डूबने से ¬तिक मोदी (11वर्ष) की मौत हो गयी. जरमुंडी उच्च विद्यालय के सामने रहनेवाले बिहारीलाल मोदी का वह एकलौता पुत्र था. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, खुंटहरी में वह पांचवी वर्ग का छात्र था. सोमवार की शाम वह घर से खेलने के लिए निकला था. देर रात तक जब वह वापस घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया. खोजते हुए जब खेत के उसे गड्ढे के समीप गया तो गड्ढे के पानी में बच्चे को उफलाया हुआ पाया. सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण जमा हो गये.
ग्रामीणों के सहयोग से गड्ढे के पानी से बालक को बाहर निकाला गया. परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि ईंट बनाने वाले भट्ठा मालिक ने जेसीबी के सहायता उस गड्ढे को गहरा कर दिया था. जिसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं थी. ज्ञात हो इस तरह के गड्ढे में अंबा गांव पहले भी दो बच्चे की मौत हो चुकी है.
