बासुकिनाथ : तालझारी थानान्तर्गत अंबा गांव ससुराल में विजय कुमार (32वर्ष) की मौत संदिग्धावस्था में हो गयी. युवक की लाश मोतीहारा नदी के किनारे जोरिया के पास मिली. थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पत्नी शिवरात्रि में ससुराल बेलटीकरी गांव मौके पहुंची थी. युवक बुधवार को उसे विदा कराने के लिए अंबा गांव ससुराल आया था.
पत्नी ने तत्काल जाने से इनकार किया जिससे क्रोधित होकर युवक ने कीटनाशक दवा खा लिया जिससे उसकी जान चली गयी. वहीं मृतक के भाई नंद किशोर लायक ने बताया कि मरने से पहले उसके भाई ने उसके मोबाइल पर फोन कर बताया कि उसके ससुराल वाले मारपीट कर खाने में जहर मिलाकर खिला दिया तथा गंभीर स्थिति में मोतीहारा नदी के किनारे फेंक दिया है. उसने परिजनों से बचाने की भी बात कही थी. खैर जो भी हो पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
