भूमि विवाद में मारपीट, गिरफ्तार

रामगढ़ : रामगढ़ थाना के भालसुमर निवासी अनिल मांझी, भाई व मां को गांव के ही गांधी दर्वे, विमल मांझी, गोपाल मांझी, पुष्पा मांझी व लुडु मांझी ने मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. अनिल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर रामगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. […]

रामगढ़ : रामगढ़ थाना के भालसुमर निवासी अनिल मांझी, भाई व मां को गांव के ही गांधी दर्वे, विमल मांझी, गोपाल मांझी, पुष्पा मांझी व लुडु मांझी ने मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. अनिल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर रामगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है.

अनिल के पिता परमेश्वर मांझी व आरोपियों के पिता हरि प्रसाद मांझी के बीच वर्षो से भूमि विवाद चल रहा है. बुधवार की रात दुकान से लौटते समय आरोपियों ने गांव के बाबूलाल मांझी के घर के समीप घेरकर अनिल उसके भाई व मां को रड़, फरसा आदि से घेर कर जानलेवा हमला कर दिया. गांव वालों को आता देख सभी भाग गये. ग्रामीणों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज हेतु बाहर भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >