दुमका : एसपी कॉलेज में गुरुवार को पीजी प्रीवियस की परीक्षा के दौरान कदाचार कर रहे कुछ परीक्षार्थियों ने केंद्राधीक्षक के साथ मारपीट की. घटना उस समय हुई जब सहायक केंद्राधीक्षक सह अंगरेजी के शिक्षक डॉ राजीव कुमार ने कदाचार कर रहे कुछ परीक्षार्थियों पर कार्रवाई की.
परीक्षार्थियों ने ना सिर्फ उन्हें घेर लिया बल्कि उनके साथ र्दुव्यवहार पर उतर आये. मामला यहीं शांत नहीं हुआ. उग्र परीक्षार्थियों ने शिक्षक के साथ मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ डाले. डॉ कुमार किसी तरह वहां से विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे, तो वहां भी छात्रों ने हाथापाई की. मिली जानकारी के अनुसार रूम नंबर 51 में गणित के परीक्षार्थी नकल कर रहे है. उन पर कार्रवाई करने के दौरान यह घटना हुई. इससे पूर्व परीक्षार्थी आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने की भी शिकायत कर रहे थे. लेकिन छात्रों को समझाकर परीक्षा आरंभ किया गया था.
