दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय की सिंडिकेट ने बीएसके कॉलेज बरहरवा में पिछले दिनों कायदे-कानून को दरकिनार कर कथित तौर पर गलत तरीके से 18 लाख रुपये के फर्नीचर खरीद के मामले में जांच का आदेश दिया है. जांच के लिए पूर्व में गठित कमेटी द्वारा अब तक जांच नहीं किये जाने पर सिंडिकेट ने पुरानी कमेटी को भंग कर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ विनोद कुमार झा के संयोजकत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है.
इसमें डॉ एसके दास एवं डॉ अरबिंद प्रसाद सिंह सदस्य बनाये गये हैं. कमेटी 12 मार्च को बीएसके कॉलेज बरहरवा पहुंचेगी और जांच कर सप्ताह भर के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.
