लोस चुनाव में देंगे जवाब

रामगढ़ में एकजुट हुए मेलर, कहा रामगढ़ : मेलर आदिम जन जाति संघर्ष मोरचा के नेताओं ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा का खुलकर एलान कर दिया है़ इसके लिए उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में गोड्डा से अपने उम्मीदवार को चुनावी दंगल में उतारने का एलान भी कर दिया है. मेलर समाज की रणनीति की घोषणा के […]

रामगढ़ में एकजुट हुए मेलर, कहा

रामगढ़ : मेलर आदिम जन जाति संघर्ष मोरचा के नेताओं ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा का खुलकर एलान कर दिया है़ इसके लिए उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में गोड्डा से अपने उम्मीदवार को चुनावी दंगल में उतारने का एलान भी कर दिया है. मेलर समाज की रणनीति की घोषणा के लिए मेलर आदिम जन जाति संघर्ष मोरचा के बैनर तले एक विशाल जनसभा का आयोजन सोमवार को रामगढ़ के गंगवारा मैदान में किया गया था.

सभा मे दुमका के अलावा गोड्डा जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, देवघर के अलावा बिहार के बांका जिले से मेलर समुदाय के लोग शामिल थ़े वक्ताओं ने मेलर समुदाय की मांगों को संसद मे उठाने के लिए मेलर आदिम जन जाति संघर्ष मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह मेलर को गोड्डा लोकसभा सीट से विजयी बनाने की अपील की़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >