जैविक खेती सीख रहे किसान

दुमका : कृषि विज्ञान केंद्र दुमका में बिहार के जमुई जिले के 60 किसान सब्जी उत्पादन के गुर सीख रहे हैं. तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में किसानों को जैविक विधि से सब्जी खेती कर बहूफसली उत्पादन को बढ़ावा देने की जानकारी दी जा रही है. सब्जियों की नर्सरी तैयार कर विभिन्न पोषक तत्व वाले गरमा, […]

दुमका : कृषि विज्ञान केंद्र दुमका में बिहार के जमुई जिले के 60 किसान सब्जी उत्पादन के गुर सीख रहे हैं. तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में किसानों को जैविक विधि से सब्जी खेती कर बहूफसली उत्पादन को बढ़ावा देने की जानकारी दी जा रही है. सब्जियों की नर्सरी तैयार कर विभिन्न पोषक तत्व वाले गरमा, रबी व खरीफ फसलों की मिश्रित, कार्बनिक खाद जैसे कंपोस्ट, एफवाइएम, वर्मी कंपोस्ट, हरी खाद, मुर्गी खाद, नीम व करंज की खल्ली, कीट एवं रोग प्रबंधन के लिए ट्राइकोडरमा, ट्राइकोगामा, एनपीवी, वीटी का उपयोग कर फसल सुरक्षा को बढ़ावा देने की जानकारी दी जाने की योजना है.

उद्घाटन सत्र में डॉ श्रीकांत सिंह द्वारा जैविक कृषि के सिद्धांत व उत्पादन की जानकारी दी गयी. डॉ संजय कुमार द्वारा गोबर के कंपोस्ट बनाने व उपयोग के तरीकों बताये गये. प्रशिक्षण कार्यक्रम वल्र्ड विजन द्वारा प्रायोजित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >