कुम्हारपाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म

दुमका : दुमका नगर थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा मुहल्ले में ठेकाबाबा मंदिर के पास एक सोलह साल की लड़की के साथ सोमवार की शाम लगभग सात बजे दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में पीड़िता ने अपने परिजन के साथ नगर थाना पहुंचकर पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का […]

दुमका : दुमका नगर थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा मुहल्ले में ठेकाबाबा मंदिर के पास एक सोलह साल की लड़की के साथ सोमवार की शाम लगभग सात बजे दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में पीड़िता ने अपने परिजन के साथ नगर थाना पहुंचकर पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपने घर के लिए किराना दुकान से सामान लाने गयी थी, तब रास्ते में कुलदीप तिवारी नाम के युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और मुंह दबाकर वह उसे खींचकर अपने घर में घुसा लिया तथा उसकी इज्जत लूट ली. काफी देर हो जाने के बाद भी लड़की सामान लेकर नहीं लौटी, तब रिक्शा चलाने वाले उसके पिता खोजते-खोजते दुकान पहुंचे. वहां दुकानदार ने बताया कि उनकी बेटी तो सामान लेकर तकरीबन आधा घंटा पहले ही चली गयी है, तब उसके पिता ने बेटी की खोजबीन शुरू की.

उन्होंने जब मुहल्ले में बेटी का नाम लेकर आवाज लगाया, तब अपने घर से कुलदीप तिवारी निकलकर भागने लगा. शक होने पर लड़की के पिता ने उसके घर में देखा, तो बेटी घर के अंदर थी. उसने अपनी आपबीती सुनायी, तब मुहल्ले के लोग जुट गये और फिर वे शिकायत करने थाना पहुंचे. नगर थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आरोपी कुलदीप तिवारी फरार बताया जा रहा है. थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल कराया जायेगा. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >