दुमका : भारतीय जनता पार्टी के उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की राष्ट्रीय सचिव डॉ लुईस मरांडी नहीं दिखी. न ही दुमका जिलाध्यक्ष दिलीप दत्ता और पार्टी के दूसरे नेता-कार्यकर्ता दिखे. दुमका में दो खेमे में बंटे इन भाजपाइयों के बीच रिश्तों में तकरार जिलाध्यक्ष को लेकर चला आ रहा है.
इन नेताओं कार्यकर्ताओं के नहीं पहुंचने की चरचा जोरों पर रही. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद जयप्रकाश नारायण सिंह भी उपस्थित थे. भाजपा से निलंबित पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, मनोज कुमार साह व विपिन अग्रवाल सक्रिय दिखे.
