निकाला मशाल जुलूस, लगाये नारे

दुमका/हंसडीहा : झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर झाविमो कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला और रविवार को झारखंड बंद करने का आह्वान किया. वीर कुंवर सिंह चौक से निकाले गये मशाल जुलूस का नेतृत्व महामंत्री धर्मेद्र सिंह बिट्ट ने किया. केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने परिवहन मालिकों एवं व्यवसायियों […]

दुमका/हंसडीहा : झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर झाविमो कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला और रविवार को झारखंड बंद करने का आह्वान किया. वीर कुंवर सिंह चौक से निकाले गये मशाल जुलूस का नेतृत्व महामंत्री धर्मेद्र सिंह बिट्ट ने किया. केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने परिवहन मालिकों एवं व्यवसायियों से इस बंद को सफल बनाने तथा झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को ताकत प्रदान करने की अपील की.

मशाल जुलूस में केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य भोली गुप्ता, छोटू मुमरू, जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद राय, नगर अध्यक्ष राजेश सिंह, जमील अख्तर, बबलू मुमरू, रियाज अहमद, मार्था हांसदा, मो शहाबुद्दीन, जहीर खान, शैलेश गुप्ता, मो अस्बान, निर्मल हाजरा, अब्दुल अफरोज, उमेश सिंह, अभिषेक कुमार, विजय शर्मा, बाबूजान, रवींद्र बास्की आदि मौजूद थे.

हंसडीहा . हंसडीहा में जेवीएम द्वारा केन्द्र सरकार के विरोध में मशाल जुलूस अशोक यादव के नेतृत्व में निकाला गया़ इस जुलूस में केन्द्रीय कार्य समिति के सदस्य रामदिवस जायसवाल, मतीन अंसारी, नागेश्वर राय, राम प्रसाद राय, राज कुमार यादव, राजेन्द्र यादव, टुनटुन यादव, मणिकान्त यादव, बाबूलाल सोरेन के साथ कई सर्मथक मौजूद थ़े.

सरैयाहाट: विशेष राज्य का दर्जा को लेकर झाविमो कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया, जो सरैयाहाट चौक से होते हुए थाना, चरकापाथर, अस्पताल व बस पड़ाव तक गयी. मौके पर झाविमो के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव, विनोद यादव, मतीन अंसारी, प्रभुदयाल शर्मा, दीपक यादव, जयकांत यादव, श्रीपति यादव, राजेश मंडल इत्यादि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >