दुमका : एसपी कॉलेज के छात्र संजय कुमार मड़ैया को एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर शनिवार को घायल कर दिया. संजय पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा-बरमसिया का रहने वाला है. घटना पोखरा चौक के समीप घटी. गुमटी दुकानदार से किसी बात पर बहस के दौरान पास खड़े अज्ञात ने संजय के पेट और कमर पर चाकू से वार कर दिया.
जिसमें वह बूरी तरह घायल हो गया. संजय के दोस्त ने उसे जख्मी हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया. वहीं संजय ने चाकू मारने वाले शख्स को देखकर पहचान लेने की बात कही. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
