सुबह 8 से रात 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में वर्जित

दुमकावासियों को जाम की समस्या से मिलेगी निजात दुमका : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में दुमका शहरी क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए एक बैठक की गयी. उपायुक्त ने कहा कि दुमका शहरी क्षेत्रों में भारी वाहनों के लगातार प्रवेश के कारण आये दिन शहर के मुख्य पथों में जाम […]

दुमकावासियों को जाम की समस्या से मिलेगी निजात

दुमका : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में दुमका शहरी क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए एक बैठक की गयी. उपायुक्त ने कहा कि दुमका शहरी क्षेत्रों में भारी वाहनों के लगातार प्रवेश के कारण आये दिन शहर के मुख्य पथों में जाम लग जाते है एवं वाहनों के तीव्र गति से चलने से आये दिन लोग सड़क दुर्घटना का भी शिकार हो जाते हैं. कहा कि दुमकावासियों द्वारा लगातार आवेदन देकर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया जाता रहा है.
शहरवासियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग के माध्यम से नवनिर्मित रिंग रोड से ही ट्रायल के रूप में परिवहन व्यवस्था चालू कराने का निर्णय लिया गया है. इन वैकल्पिक मार्ग पर भारी वाहनों को परिचालन कराकर जांच भी कर ली गयी है. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी संदीप दुबे को निर्देश दिया गया कि दुमका शहरी क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से रात के 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा.
मौके पर नगर पार्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित, पुलिस उपधीक्षक अशोक कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी विष्णु चौधरी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मो शरीफ, सचिव मनोज कुमार घोष, सुनील कोठरीलवाल, अंजनी शरण, राज वर्मा, ट्रक ऐसोसिऐशन के मनोज कुमार साह, नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >