विरोध में शहर में निकाली रैली रोष. होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ झाविमो का प्रदर्शन

होल्डिंग टैक्स में बढ़ोत्तरी का विरोध बढ़ता ही जा रहा है. सरकार के इस फैसले से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. वहीं झारखंड विकास मोरचा ने भी इस मुद्दे पर मोरचा खोल दिया है. दुमका : झारखंड विकास मोरचा जिला इकाई ने बुधवार को यज्ञ मैदान से रैली निकाल कर पूरे शहर का भ्रमण करते […]

होल्डिंग टैक्स में बढ़ोत्तरी का विरोध बढ़ता ही जा रहा है. सरकार के इस फैसले से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. वहीं झारखंड विकास मोरचा ने भी इस मुद्दे पर मोरचा खोल दिया है.

दुमका : झारखंड विकास मोरचा जिला इकाई ने बुधवार को यज्ञ मैदान से रैली निकाल कर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची. जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होल्डिंग टैक्स में अप्रत्याशित बढ़ोतरी को लेकर राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष धमेंद्र सिंह बिट्टू ने किया. कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि दुमका नगर में पूर्व से ही होल्डिंग टैक्स लग रहा था, पर अचानक बेतहाशा टैक्स वृद्धि से आमजनों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है. कहा कि जिनका पुराना टैक्स बकाया है. उनको भी बढ़े हुए दर से ही बकाया टैक्स देने का आदेश दिया गया है.
जिससे आमजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पार्टी ने राज्यपाल से पुनर्विचार कर उचित पहल करने की मांग की है. मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य छोटो मुर्मू, केंद्रीय प्रवक्ता डाॅ अंजुला मुर्मू, सुखलाल सोरेन, विजय कुमार ठाकुर, मो कबीर, गोपाल कुमार, मार्था हांसदा, प्रोमिला मरांडी, भोली गुप्ता, द्वारिका साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
टैक्स में बेतहाशा वृद्धि गरीबों के हित में नहीं, इसे वापस ले सरकार : झाविमो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >